फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौदा यूपी बैंक में लगे दो जेनरेटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौदा यूपी बैंक में लगे दो जेनरेटर चोरी
विज्ञापन

कपरवार। स्थानीय चौराहा स्थित रामजानकी मार्ग के निकट सोमवार की रात बड़ौदा यूपी बैंक शाखा में लगे दो जेनरेटर चोरी हो गए। पास की आटा चक्की पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार की संख्या में चोर जेनरेटर को पिकअप पर लादते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस फुटेज आदि के सहारे जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़ौदा यूपी बैंक में विद्युत आपूर्ति के लिए किराए पर दो जेनरेटर लगाए गए थे। मंगलवार की सुबह जेनरेटर वाले कमरे का ताला टूटा मिला जबकि, दरवाजा खुला हुआ था। लोगों ने शोर मचाया। जेनरेटर स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। कमरे में रखे दोनों जेनरेटर नहीं थे। पुलिस को दी गई तहरीर में जेनरेटर मालिक सिद्धेश्वर सिंह ने कहा है कि साढ़े सात केवीए के दो जेनरेटर बैंक में किराए पर लगाया गया। चोरी गए जेनरेटर की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें