फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में कोरोना से दो की मौत, 73 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में कोरोना से दो की मौत, 73 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में रविवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में अप्रैल माह से अब तक पॉजिटिव की संख्या 12656 हो गई है। एक्टिव केस में कमी आई है, यह 1771 पहुंच गया है। जबकि 10562 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 1514 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 55 तथा चार निजी अस्पताल में 16 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण जारी रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं लोग काल के गाल में समा रहे हैं। बावजूद लोग बेपरवाह हैं और सड़कों पर घूम रहे हैं। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी सावित्रि अस्पताल में चार, आस्था में सात, जिला अस्पताल में 55, स्टार में चार एवं वेदांक अस्पताल में भर्ती एक लोगों का इलाज चल रहा है। सभी अस्पतालों में बेड खाली है। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें