फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर युवक और युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर युवक और युवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन

देवरिया। जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात और एक युवती ने शुक्रवार की सुबह फंदा लगार आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के राउतपार गांव निवासी मोहन (18) मानसिक रूप से अस्वस्थ था। किसी बात पर बृहस्पतिवार की देर रात नाराज होकर कमरे की छत से कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ, भलुअनी कस्बा निवासी निधि गौड़ (18) दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह उसकी मां दवा लाने के लिए सोनूघाट चली गई। कुछ देर बाद उसका भाई दुकान पर चला गया। घर पर वह अपनी बहन ज्योति के साथ थी। निधि ने अपनी बहन को चौराहे पर से समोसा लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान घर में उसने कमरे की छत के कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। आसपास की लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें