फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दुखद घटना: पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम, परिजनों में मजा कोहराम

Sun, 06 Mar 2022 07:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी बघौचघाट

सार

 नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने को असहाय देखकर बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उस समय गांव की एक लड़की कुछ दूर से इन दोनों को डूबते हुए देखी और दौड़ कर ग्रामीणों को खबर दी। कुछ समय बाद दोनों बच्चों के शव को तलाश कर उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
नैतिक और भल्लर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बघौचघाट स्थित एक गांव में छह वर्ष और आठ वर्ष के दो बच्चे पोखर में नहाने गए थे जहां पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अथक परिश्रम से बच्चों का शव पोखरे से निकाला जा सका।

विज्ञापन

           
स्थानीय थाना क्षेत्र के घुड़ी पुर निवासी नैतिक छह वर्ष पुत्र शुभलाल और भल्लर आठ वर्ष पुत्र रमेश पासवान रविवार की दोपहर गांव के पश्चिम स्थित पोखर में नहाने गए थे। नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने को असहाय देखकर बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उस समय गांव की एक लड़की कुछ दूर से इन दोनों को डूबते हुए देखी और दौड़ कर ग्रामीणों को खबर दी। ग्रामीण दौड़कर आए और पोखर में बच्चों को तलाशना शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद दोनों बच्चों के शव को तलाश कर उन्हें बाहर निकाला गया। उसी समय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी वहा पूछ गई और दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर दोनों के मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। इस विषय में पूछने पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि मौके पर आया हूं परिजनों से बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें