खुखुंदू। महुई श्रीकांत गांव में मकान का छज्जा निकालने पर दो सगे भाई भिड़ गए। देखते-देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।
महुई श्रीकांत गांव निवासी सुरेन्द्र यादव और उसके भाई दीपचंद्र यादव के बीच सोमवार को मकान का छज्जा निकालने पर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान किया गया है।