पटहेरवा। क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पटहेरिया चौराहे पर शनिवार की शाम करीब 5 बजे ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटीया गांव निवासी छोटेलाल (25) गांव के ही एक अन्य युवक के साथ बाइक से हाईवे मार्ग से घर जा रहे थे। पटहेरिया चौराहे पर अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे एसएसआई हरेराम सिंह यादव और स्थानीय लोगों की मदद से चौराहे पर स्थित एक निजी क्लिनिक पर घायलों को ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद से छोटेलाल को सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया गया। इस संबंध में मौके पर पहुंचे एसएसआई हरेराम सिंह यादव ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हुए हैं। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।