फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती से की अश्लील बात, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दो युवकों पर मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शादी समारोह में खाना बनाता है। उसके साथ एक और युवक रहता है। दो दिन पूर्व रसोइया के मोबाइल से दूसरे युवक ने अपने गांव की एक युवती को फोन किया था। बृहस्पतिवार को युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके साथ फोन पर अश्लील बात की गई।
पुलिस ने मोबाइल पर फोन कर रसोइया को थाने बुलाया। थाने पहुंचे युवक ने अपने फोन से किसी के बात करने से इंकार किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें