फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टैंकरों से डीजल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। सिरजम चौराहे के पास टैंकर से डीजल चोरी करते समय शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दो चोरों को दबोच लिया। उनके पास से एक ड्रम सहित 45 लीटर डीजल बरामद किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की गौरी बाजार पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सिरजम चौराहे के पास एक टैंकर से कुछ लोग डीजल चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: राजेश यादव निवासी धतुरा खास बैतालपुर एवं अरविंद निषाद निवासी नरौली भीखम थाना खुंखुंदू बताया।
पुलिस ने दोनों के पास से टैकंर से चोरी किया गया एक ड्रम में भरा 45 लीटर डीजल, तेल निकालने वाला पाइप, 15-15 लीटर का गैलन बरामद किया।
पुलिस उन्हें थाने ले आई। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें