फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब पीने के लिए चखना मांगने पर सरौरा चौराहे पर मारपीट

Sun, 02 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। सरौरा चौराहे पर शराब पीने के दौरान चिखना मांगने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई होने का आरोप है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की रात शराब पीने के दौरान चिखना मांगने पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

इस संबंध में बरियारपुर के थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें