घांटी बाजार/भटनी। क्षेत्र के दुल्लह छपरा गांव में पराली जलाने के दौरान शुक्रवार को बगल के खेत में एक अन्य किसान की बोई ढाई बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
भटनी के दुल्लह छपरा गांव निवासी राम आधार राय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत में ढाई बीघा गन्ने का फसल बोए हैं। गांव के ही एक लोग खेत के बगल में धान की फसल की बुआई किए थे। आरोप है कि धान की फसल कटने के बाद शुक्रवार को बगल के किसान ने खेत में पराली जला दी। इससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई।
बताया कि उलाहना देने पर आरोपी मारने-पीटने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुआवजा और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। थानेदार सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।