देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार ओरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार को दो को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मिली तहरीर के बाद 13 अप्रैल को थाना कोतवाली में महुआवारी गांव निवासी राहुल यादव, संदीप वर्मा समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने राहुल और संदीप को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद