फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे लाइन पर फंसा ट्रक, एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात

Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। चौरी चौरा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक रेल लाइन में फंस गया था। इससे करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

इस दौरान नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, वैशाली सुपर फास्ट समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
प्रभावित ट्रेनों में गोरखपुर-संभलपुर मौर्य एक्सप्रेस करीब दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी कृषक एक्सप्रेस ढाई घंटे, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब रही।
विज्ञापन

छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 40 मिनट, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे तथा अयोध्या धाम-भटनी पैसेंजर ढाई घंटे की देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 12 घंटे देर से चल रही थी। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर आई तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इससे कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें