इंटर कॉलेज मैदान में खड़ी पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद करणी सेना के नेतागण चंडिका छात्रावास में ही कार्यक्रम करने की योजना बनाई। शुक्रवार की शाम से ही टेंट आदि लगने का कार्यक्रम शुरु हो गया था।
इसी बीच पुलिस प्रशासन को सूचना मिली तो टेंट आदि लगाने का कार्य रोकवाते हुए टेंट संचालक से तुरंत हटा लेने का निर्देश दिया गया। इधर, शनिवार की सुबह तक टेंट संचालक अपना टेंट उतार लिया और लेकर चला गया। इसकी जानकारी हुई तो करणी सेना के कार्यकर्ता चंडिका छात्रावास पहुंच गए।
उनके पहुंचने की सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ संजय कुमार रेड्डी, कोतवाल दिलीप सिंह, मेडिकल चौकी इंचार्ज रिजवाल अली, गरुणपार चौकी प्रभारी रमालक्ष्मण सिंह आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कार्यकर्ता से बात की। कार्यकर्ता कार्यक्रम को शांति ढंग से करने की अपील अधिकारियों से कर रहे थे। अधिकारीगण का कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्यक्रम करने से उन्हें रोका जा रहा है। फिलहाल दोपहर बाद तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी करणी सेना के नेताओं व कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए मिले।