मकान में सेंध काटकर हजारों की चोरी
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के बजरहां गांव में सोमवार रात में मकान के पीछे चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का सामान चुरा लिया। सुबह जानकारी होने पर चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
हनीफ़ का घर गांव के पश्चिम तरफ है। परिवार के लोग भोजन कर सोमवार की रात में अपने -अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात को घर के पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गए और 35 सौ रुपये व हजारों के गहने उठा ले गए। मंगलवार सुबह परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने जांच की। प्रभारी थाना उपनिरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर पुलिस गई थी।