फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भट्ठियां तोड़ी गईं, हजारों लीटर लहन नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
चार भट्ठियां तोड़ी गईं, हजारों लीटर लहन नष्ट की
विज्ञापन

बरहज। विधानसभा चुनाव सन्निकट देख एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के निर्देश पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने परसियां-विशुनपुर देवार में कच्ची शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की। इससे धंधेबाजों में हड़कंप रहा। घंटों चली कार्रवाई में पुलिस ने चार भट्ठियाें को ध्वस्त कर दिया। साथ ही हजारों लीटर लहन नष्ट की गई। इस दौरान 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर सीओ देवआनंद के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी की टीम करीब 10 बजे परसियां-विशुनपुर देवार पहुंची। पुलिस को देख धंधेबाज पगडंडियों के सहारे भाग निकले। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के अलावा शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किया। मौके पर धधकती भट्ठियों को तोड़ने के अलावा लहन और बर्तन आदि नष्ट कर दिया। टीम में आबकारी इंस्पेक्टर, एसआई श्रीप्रकाश, अमरनाथ सोनकर, मिथिलेश कुमार, रामराज, धीरज, मुन्ना खरवार, अजय कुमार, यशवंत कुमार सिंह आदि शामिल रहे। सीओ देवआनंद ने बताया कि अभियान के चलाकर कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें