फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलक्षन चौराहे पर किराना गोदाम में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलक्षन चौराहे पर किराना गोदाम में चोरी
विज्ञापन

रामलक्षन। किराना गोदाम से बृहस्पतिवार की रात में करीब दो लाख रुपये के किराने का सामान चोरी हो गया। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है।
लक्ष्मीपुर गांव निवासी फूलचंद गुप्ता ने रामलक्षन चौराहे पर किराना की दुकान खोल रखी है। दुकान से महज पचास मीटर की दूरी पर किराए के मकान में गोदाम है। शुक्रवार की सुबह जब दुकान मालिक ने गोदाम का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। गोदाम के अंदर रखा सरसों तेल, रिफाइंड आयल समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हो गया था। चोर गोदाम का रोशनदान तोड़ कर घुसे थे। गोदाम की गली में चोरी किए गए तेल के पैकेट मिले। पीड़ित दुकानदार ने चोरी के संबंध में पुलिस को सूचना दी। रामलक्षन चौकी की पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

चोरी से दहशत में व्यापारी
रामलक्षन। कुछ दिनों के अंतराल में चौराहे पर चोरी की चार घटनाएं होने की वजह से व्यापारियों में दहशत है। व्यापारियों ने बताया कि एक माह में चौराहे पर चार दुकानों में चोरी हो चुकी है, पुलिस ने अब तक एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। बनिऐनी गांव में सेना के जवान के घर हुई चोरी में पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरवाजे का ताला तोड़कर स्कूल में चोरी
लार रोड। लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर का ताला तोड़कर चोर सामान चोरी हो गया। प्रधानाचार्य ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देख कर प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दिया। मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य संतोष तिवारी ने लार थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें