भागलपुर। कस्बा की तरफ से सवारी भरकर जा रही एक स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर रुकी। संयोग ठीक रहा कि ई-रिक्शा में सवार लोगों को हल्की चोट लगी। भागलपुर से बलिया जिले के बेल्थरा रोड सवारी लेकर जा रही ई-रिक्शा अभी पुल पार कर बलिया जिले की तरफ पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि भागलपुर की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा झाड़ी में फंस गई और सवार बाल-बाल बच गए। संवाद