फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फिटनेस सेंटर की शिकायत के लिए परिवहन विभाग बनाएं पोर्टल

Wed, 31 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें निजी फिटनेस सेंटरों के खुलने के बाद सरकारी फिटनेस सेंटर को भी जारी रखने की मांग की गई। साथ ही वाहन स्वामियों की शिकायत के लिए एक पोर्टल शुरू करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवेज ने प्रत्येक जिले में गाड़ियों के लिए तीन निजी फिटनेस सेंटर खोलने की व्यवस्था बनाई है। यह अच्छा है पर परिवहन विभाग की ओर से जिले में बनाए गए फिटनेस सेंटर को बंद न किया जाए। इसे भी जारी रखें। उसमें शासन की ओर से निर्धारित शुल्क लेने की व्यवस्था रहे।
साथ ही फिटनेस सेंटर की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक स्थाई निरीक्षण समिति गठित की जाए। इसमें जिला प्रशासन और परिवहन विभाग और स्थानीय ट्रांसपोर्टर में से दो व्यक्तियों को शामिल किया जाए। एक हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल भी प्रारंभ किया जाए। जहां वाहन स्वामी अपनी शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकें। इससे न केवल पारदर्शिता रहेगी बल्कि वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी तथा भ्रष्टाचार पर भी नियंत्रण होगा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी, जिला महामंत्री वासुदेव वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनवारुलहक, युवा जिलाध्यक्ष दारा यादव, महामंत्री श्याम सुंदर मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें