फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंजाब से आई ट्रेनों में भीड़, यात्री बोले-सीजफायर के बाद भी भय

Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची शहीद एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर ट्रेनों पर भी दिख रहा है। पंजाब और जम्मू से आने वाली ट्रेनों में वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ है। सीजफायर के बाद वहां रोजी-रोटी की तलाश में गए अधिकतर प्रवासी ठिकाना छोड़ रहे हैं।
इससे वहां से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनका कहना है कि पाकिस्तान पर विश्वास किया नहीं जा सकता, क्योंंकि वह कभी भी पीठ पीछे वार कर सकता है।
विज्ञापन

पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना और भारत-पाक के बीच तनाव के चलते जम्मू-कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। जिले से हर साल बड़ी संख्या में लोग माता वैष्णो देवी, अमरनाथ यात्रा और कश्मीर भ्रमण के लिए जाते हैं, मगर इस बार सुरक्षा को लेकर चिंता स्पष्ट देखी जा रही है।
रेलवे, स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों और टूर ऑपरेटरों की मानें तो लोग अब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के धार्मिक और पर्यटक स्थलों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा, नैनीताल, मसूरी, शिमला आदि स्थलों की बुकिंग में तेजी आई है। हालांकि, पंजाब के लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे औद्योगिक शहरों में काम करने वाले देवरिया के प्रवासी श्रमिकों ने भारत-पाक के बीच गोलाबारी समाप्त होने के बाद राहत की सांस ली है, मगर भय कायम होने से इनमें से कई अपने गांव लौट रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय सेना की तत्परता और सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती से उन्हें भरोसा मिला है कि देश सुरक्षित हाथों में है। अमृतसर में नौकरी करने वाले अमित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले बहुत डर का माहौल था, मगर अब सब सामान्य हो रहा है। हमें अपने जवानों पर गर्व है। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और यात्रा से पहले आधिकारिक जानकारी लेने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें