फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर ने ऑक्सीजन प्रबंधन व उपकरण चलाने का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर ने ऑक्सीजन प्रबंधन व उपकरण चलाने का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। ऑक्सीजन प्रबंधन और ऑक्सीजन उपकरणों के चलाने का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बीस चिकित्साधिकारी व बीस स्टाफ नर्स शामिल रहे।
विज्ञापन

जनपदीय मास्टर ट्रेनर व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने जिले के नामित चिकित्साधिकारियों व स्टाफ नर्स (स्टीवार्ड) को बताया कि यह प्रशिक्षण भारत सरकार के नेशनल ऑक्सीजन स्टीवार्ड शिप कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वाईपैप, एचएफएनसी, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य उपकरणों के रख-रखाव तथा उनके क्रियाशीलता के बारे में जानकारी दी। साथ ही मशीनों तथा उपकरणों के कार्य करने के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने ऑक्सीजन के सही उपयोग तथा मात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्रबंधन की जानकारी ऑक्सीजन की बर्बादी रोकने में कारगर साबित होगी। प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. विपिन रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के बाद चिकित्साधिकारी व स्टाफ नर्स अपने चिकित्सालय के पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में देवरिया अरबन क्षेत्र के न्यू पीएचसी, रामपुर कारखाना, बैतालपुर, गौरीबाजार, भाटपाररानी, सलेमपुर आदि ब्लाकों के चिकित्साधिकारी व एक स्टाफ नर्स शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें