फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन यात्री को जहरखुरानों ने लूटा, गौरी बाजार स्टेशन पर अचेत मिला

Fri, 01 Dec 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, होश में आने पर युवक ने घर वालों को बताई कहानी
विज्ञापन


देवरिया। मुंबई से घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानों ने बेहोश कर लूट लिया। शुक्रवार की सुबह गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे अचेत हाल में मिले युवक को पुलिस ने सीएचसी में पहुंचाया। गंभीर हालत बताकर डॉक्टर ने यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के छुट्टी थाना क्षेत्र के ननकार सिमरदह गांव निवासी रविंद्र गिरि (28) पुत्र रामप्रवेश गिरि मुंबई के मालाबार इलाके के एक कारखाने में काम करता है। गांव के एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वह बोरोवली रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। पुलिस की सूचना पर घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल में होश में आने के बाद रविंद्र ने पुलिस और घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों के अनुसार ट्रेन जब गोरखपुर पहुंची तो कुछ लोग उसके पास आकर बैठ गए और जिले का निवासी बताकर झांसे में ले लिया। इसके बाद नशीला पदार्थ मिली खाद्य सामग्री खिला दी और पर्स में रखे पांच हजार रुपये नकद, रेल टिकट, कपड़ा सहित अन्य सामान लूट लिए। शुक्रवार की सुबह गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन किनारे अचेत मिले रविंद्र गिरि को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक को उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें