फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान

Fri, 01 Dec 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मृत किशोरी सलेमपुर के जीएम एकेडमी में 11 वीं की छात्रा थी
विज्ञापन


भागलपुर /मईल। गोहरिया गांव की एक किशोरी शुक्रवार की शाम को पंखे में फंदा लगाकर लटक गई। जानकारी पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए भागलपुर पीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिवार के लोग वहां से भाग गए। डाॅक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मईल थाना क्षेत्र के गोहरियां गांव निवासी कुमारी आंशु कुशवाहा (15) पुत्री धनंजय कुशवाहा को अचेतावस्था में दादा व्यास कुशवाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर लेकर पहुंचे। पीएचसी पर मौजूद डाॅक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। यह सुन किशोरी के साथ आए परिजन वहां से भाग गए। डेढ़ घंटे के बाद डाॅक्टर ने पुलिस चौकी प्रभारी सतगुरु मिश्रा को सूचना दी। इसके बाद पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में इंस्पेक्टर मईल गोरखनाथ सरोज भी पहुंच गए। उसी समय परिजन भी आ गए। उन्होंने बताया कि हम वाहन लाने गए थे। लड़की के पिता विदेश में रहते हैं। माता घर पर है। चार बहनों में सबसे बड़ी थी। किशोरी सलेमपुर जीएम एकाडमी में 11 की छात्रा थी। परिजन ने बताया कि कुछ दिन से विद्यालय नहीं जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें