फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य विभाग की टीम का व्यापारियों ने किया विरोध

Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। खाद्य सामग्रियों का सैंपल लेने शुक्रवार को पहुंची खाद्य विभाग की टीम को नगर के व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान व्यापारियों व खाद्य सुरक्षा टीम के बीच नोंकझोक भी हुई। व्यापार संघ के अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। टीम कुछ ही दुकानों से नमूना ले पाई।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र व घनश्याम वर्मा सलेमपुर बाजार में पहुंचे। इस दौरान कुछ दुकानों पर सैंपल लेने लगे। इसका दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा टीम बार-बार एक ही दुकान पर नमूना लेने आती है। इसके बाद कई व्यापारी लामबंद हो गए और उच्चाधिकारियों को बुलाने व उनके ही सामने सैंपुलिंग के लिए खाद्य सामग्री देने की बात कही।
खाद्य सुरक्षा की टीम ने कहा कि शासन-प्रशासन के निर्देश पर सैंपल लिया जा रहा है। व्यापार संघ के अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता ने कहा कि नगर में हजारों दुकानें हैं। छोटे दुकानदारों को ही परेशान किया जाता है। उधर, खाद सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सैंपल लेने आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें