फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


- आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू/पड़री। थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां स्थिति गंभीर देख डाॅक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर, टक्कर-ट्राॅली लेकर चालक फरार हो गया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी गंधारी पाल (25) के यहां मकान निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ सामान लाने के लिए गंधारी पाल और अरुण पाल (20) बाइक से भटनी जा रहे थे। वह बाइक लेकर अभी भरथुआ-भटनी मार्ग पर मुजरी खुर्द चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंधारी पाल और अरुण पाल सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को गंभीर चोट लगने से चौराहे के लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। वहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गंधारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके पहले चोटिल अस्पताल जा चुके थे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें