फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरहज में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरहज में बरामद
विज्ञापन

बरहज। भटनी थाना क्षेत्र के पुरना छापर के एक ईंट भट्ठे से चोरी ट्रैक्टर को 26 जनवरी को बरहज पुलिस ने पैना गांव के दक्षिण देई मां स्थान के निकट बरामद कर लिया। भटनी पुलिस ट्रैक्टर चोरी का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

बुधवार को पैना गांव के कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को एक के खेत में पिछले कुछ दिनों से लावारिस हाल में ट्रैक्टर खड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ट्रैक्टर को लेकर थाने लाई, जो चोरी की निकली। बताया जा रहा है कि भटनी निवासी विनोद गुप्त का ट्रैक्टर पुरना छापर स्थित ईंट भट्ठे पर चलता है। वहां से ट्रैक्टर 16 जनवरी को चोरी हो गया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गई थी। बरामद ट्रैक्टर भटनी से चोरी हुआ बताया जा रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें