फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड देने के विवाद में चालक पर हमला, चाकू से वार करने का आरोप; देखें वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 02:13 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

खुखुंदू थाने के इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाद में जानकारी मिली कि दोनों युवकों के बीच मारपीट हुई थी और चाबी से चोट लगी है। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड देने को लेकर हुए विवाद में चालक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार पहिया वाहन सवार युवक ने पहले चालक से गाली-गलौज की और कुछ देर बाद उसके घर पहुंचकर चाकू से वार कर दिया। हमले के दौरान चालक पीछे की ओर गिर पड़ा और उसे चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, पिपरी उर्फ बंदी गांव निवासी पवन पुत्र सीताराम सोमवार को गांव के पास कंबाइन मशीन से धान की कटाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी। इसी दौरान छोटी रार गांव का एक युवक चार पहिया वाहन लेकर वहां पहुंचा और ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाकर साइड देने को कहा।

पवन ने उससे जगह होने की बात कहते हुए निकल जाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और गाली-गलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

कुछ देर बाद घर पहुंचकर हमले का आरोप

आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद चार पहिया वाहन सवार युवक दोबारा पवन के घर पहुंचा और उन पर चाकू से वार कर दिया। पवन पीछे की ओर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पुलिस बोली- चाबी से लगी चोट, जांच जारी

खुखुंदू थाने के इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाद में जानकारी मिली कि दोनों युवकों के बीच मारपीट हुई थी और चाबी से चोट लगी है। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही है। वहीं, सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें