फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से 53 दिन बाद शव निकलवाया, हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र से 53 दिन बाद शव निकलवाया, हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

तरकुलवा। बेटी की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से जनता दर्शन में गुहार लगाई। सीएम ने मंडलायुक्त को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम फिर से कराने का आदेश दिया। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार और सीओ सदर की मौजूदगी में तरकुलवा पुलिस ने 53 दिन बाद कब्र से शव निकालवा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार गांव निवासी सुनैना देवी की बेटी पूजा 17 वर्ष को फरवरी माह में पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी सात मार्च को इलाज के मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो किशोरी की फेफड़े में इंफेक्शन से मौत की वजह बताई गई थी। इस पर परिजनों ने एतराज जताया कहा कि किशोरी की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव के ही खजांची प्रसाद पुत्र रामजीत, इंदु पत्नी खजांची, उषा पुत्री खजांची समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित पक्ष को पुलिस की कार्रवाई पर शक हुआ। किशोरी की मां सुनैना देवी ने मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। सीएम के निर्देश पर सुबह नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पीड़ित के घर पहुंचे। जहां से परिजनों के साथ गांव के उत्तर ख़ूनवा नदी के किनारे से पूजा के शव को खोदवाकर बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शव का फिर से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें