फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी कागजात दिखा ले लिया 7.50 लाख का लोन

Thu, 15 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के मलह टोली वार्ड के रहने वाले एक युवक और उसकी मां ने जमीन के फर्जी दस्तावेज प्राईवेट बैंक में जमाकर साढ़े सात लाख रुपये का लोन ले लिया। मासिक किस्त नहीं जमा करने पर बैंक ने जब बंधक जमीन की जांच की तो फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन

मामले में बैंक के प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी मां और बेटे पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
श्रीराम बैंक फाइनेंस लिमिटेड के शाखा कठिनईया मोड़ देवरिया के प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी व्यवसायिक सहित अन्य ऋण देती है। रुद्रपुर कस्बा के मलह टोली वार्ड निवासी एक शख्स ने अपनी मां को गारंटर बनाकर 7.50 लाख रुपये लोन लिया। जिसमें उसने अपनी अचल संपत्ति को बंधक रखा, लेकिन उसने लोन की एक भी किस्त जमा नहीं की। इसके बाद बैंक ने अचल संपत्ति पर कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला कि जमीन के मालिकाना हक में फर्जीवाड़ा किया गया है।
जमीन डढि़या गांव निवासी एक दूसरे शख्स के नाम पर है। पुलिस ने मलह टोली वार्ड निवासी जयगोपाल राजभर और मुराती देवी पत्नी श्रीपति राजभर पर एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें