फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीसी रोड बनने से मिलेगी राहत

Thu, 15 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में सीसी मार्ग व नाली निर्माण का कार्य हो रहा है। यह सड़क बहुत खराब था। यहां के लोगों को अब अच्छी सड़क मिलने के साथ ही सड़क पर बह रहे बजबजाते दूषित पानी से भी निजात मिलेगा। हेतिमपुर आदर्श नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री नगर (वार्ड नंबर तीन) में सड़क बहुत दिनों से टूटी पड़ी हुई थी। नाबदानों का दूषित पानी भी सड़क पर फैला हुआ था। इससे लोगों को राह चलने में काफी को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

सभासद कन्हैया शर्मा के प्रस्ताव पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने इस मुख्य मार्ग को सीसी कराने के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कराकर संतोष राजभर के घर से मुरारी के मकान तक बनाए जाने का कार्य शुरू कराया। 33.93 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस मार्ग में जलनिकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य भी साथ ही शुरू हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें