फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया

Sun, 27 Oct 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मिशन शक्ति के तहत ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बारीपुर हनुमान मंदिर पर बाल श्रम, बाल-विवाह और भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वहां उपस्थित बच्चों को भिक्षा न मांगने की सलाह दी और चेतावनी दी कि यदि वे भविष्य में भिक्षावृत्ति में संलग्न पाए गए, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बच्चों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। अभियान के तहत बाल श्रम में लगे बच्चों की भी पहचान की गई और उनकी स्थिति की जांच की गई।
विज्ञापन

इस कार्य में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर मीनू जायसवाल, चाइल्ड लाइन की काउंसलर अनुराधा राज, और वन स्टॉप सेंटर की टीम भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें