फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लंबित प्रकरणों का करें समयबद्ध निस्तारण

Thu, 26 Mar 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय और प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी और अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह की मौजूदगी में हुई बैठकमें लंबित वित्तीय एवं प्रशासकीय मामलों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में समीक्षा के दौरान विधान परिषद समिति द्वारा पाया कि कई मामलों में अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभापति ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहें और समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्देश दिए गए कि विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाए, जिससे विभिन्न स्तरों पर उत्पन्न होने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया गया, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके और अनावश्यक विलंब को रोका जा सके। सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वे जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आश्वस्त किया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर निजी सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता, समीक्षा अधिकारी हरि प्रताप सिंह, रिपोर्टर अभय सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें