घोसियारी। बेलौहा बाजार स्थित एक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा आराध्या त्रिपाठी को मिशन नारी शक्ति के तहत एक दिन के थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। कमान संभालने के साथ व्यवस्था को करीब से देखा और बताया कि बहुत अच्छा अनुभव रहा है। पीढियां गांव निवासी आराध्य त्रिपाठी पुत्री पवन त्रिपाठी को थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बाकायदा एक दिन के लिए थाने का चार्ज दिया और थाने की गतिविधियों से अवगत कराया। आराध्य ने थानाध्यक्ष बनने के बाद एक फरियादी के प्रार्थना पत्र पर मामले का निपटारा भी किया। उसके बाद महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सीसीटीएनएस रूम में जाकर आईजीआरएस रिपोर्ट तथा अन्य प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान मिशन शक्ति-खुशी और आत्मनिर्भर विषयक लघु फिल्में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर शिवांगी, आलिया, अमृता, महिमा, सफा, अल्फिया सहित विद्यालय के प्रबंधक अमित पांडेय टीचर आधा भट्ट, अर्चना आदि मौजूद रहे।