फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस वापस नहीं लेने पर तेजाब फेंकने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
केस वापस नहीं लेने पर तेजाब फेंकने की धमकी
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी दे रहे पीड़िता को तेजाब से जलाने की धमकी
-रामपुर कारखाना इलाके की रहने वाली पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दुष्कर्म औरमहिला की पिटाई करने के आरोपी केस वापस करने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर आरोपी पीड़िता और गवाहों पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला का इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में मायका है। नवंबर महीने में मायके आई महिला से गांव के ही नरेश सिंह ने दुष्कर्म किया। उनके साथ रमेश मद्धेशिया और बाबूलाल मद्धेशिया भी रहे। विरोध करने पर पिटाई की। रामपुर कारखाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़ित महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस छह जुलाई को दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस मामले में लापरवाही कर रही है। आरोपी केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर गवाहों के साथ ही मुझ पर भी तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी मनबढ़ प्रवृत्ति के हैं। वे कुछ भी कर सकते हैं। उसने एसपी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें