शव लाने के लिए घरवाले रवाना
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेसर निवासी कृष्णकांत तिवारी का पुत्र जितेंद्र तिवारी फर्जी शिक्षक मामले में सिद्धार्थनगर जेल में बंद था। सोमवार की उसकी मौत हो गई। 15 जुलाई को सिद्धार्थनगर की पुलिस ने गांव से गिरफ्तार किया था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल वहां के लिए रवाना हो गए। मृतक जितेंद्र तिवारी अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता कृष्णकांत तिवारी परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उसके बड़े भाई टुनटुन तिवारी पीएनबी भाटपारानी में कार्यरत हैं। दूसरे भाई गुड्डू तिवारी, तीसरे अजय तिवारी तथा सबसे छोटा भाई विक्की तिवारी है। सिद्धार्थनगर में पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार की देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है।