फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू में डूबे तीन किशोर, दो लापता, एक को सुरक्षित बचाया गया

Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने के दौरान शुक्रवार की शाम को तीन किशोर डूबने लगे। नदी में मछली पकड़ रहे आसपास के लोगों ने सुधीर उर्फ मखड़ू (15) पुत्र सोमनाथ को बचा लिया। वहीं अर्पित (15) पुत्र पवन और अमन (11) पुत्र स्व.बबलू राजभर नदी में लापता हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, सीओ राजेश चतुर्वेदी, एसओ विशाल कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे। दोनों किशोरों का देर शाम तक सुराग न लग पाने के कारण परिजन अनहोनी को लेकर भयभीत हैं।
लोगों के अनुसार, जयनगर मोहल्ला निवासी अर्पित, अमन, सुधीर उर्फ मखड़ू, युवराज (14) पुत्र अवधेश, अनूप (14) पुत्र अनिल, सत्यम (12) पुत्र मोहन, जिगर (12) पुत्र रिंकू निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सरयू नदी में स्नान करने गए थे। बताया जा रहा है कि अर्पित, अमन और सुधीर उर्फ मखड़ू नदी में नहा रहे थे। जबकि अन्य चार साथी नदी तट पर बैठे थे। इसी बीच पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन

साथियों को डूबता देख अन्य सभी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मछली पकड़ रहे नाविक बचाने के लिए दौड़ पड़े। सुधीर का बाल बड़ा होने के कारण वह एक नाविक के हाथ में आ गया, जिससे उसे बचा लिया गया, जबकि अर्पित और अमन नदी में लापता हो गए। समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक दोनों साथियों का कहीं सुराग नहीं लग सका था। अधिकारी और पुलिस एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोंरों की मदद से नदी खंगलवा रही थी।
विज्ञापन

..
कोट-
सुधीर उर्फ मखड़ू को डूबने से लोगों ने बचा लिया है। अर्पित और अमन की तलाश कराई जा रही है।
-हरिशंकर लाल, एसडीएम बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें