फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी का सिग्नल वायर गलाते तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रेलवे के सिग्नल में प्रयुक्त होने वाले तांबे के तार के साथ तीन व्यक्तियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी शहर के पिपरपांती नहर किनारे तार गलाकर बेचने के फिराक में थे।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि देवरिया सदर-नूनखार स्टेशन के बीच पिपरपाती ग्राम वार्ड नं-02 नहर के पूरब साइड खाली पड़े बंजर भूमि पर तीन व्यक्ति सिग्नल के केबल तार को जलाकर बचे काॅपर वायर को एक बोरी में रखकर ले जा रहे थे। तीनों के पास चार किलोग्राम वजन और करीब 4800 रुपये कीमत के जले हुए तार बरामद किए गए।
इनके विरुद्ध सदर स्टेशन के आरपीएफ थाना में रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। तीनों आरोपी शहर के भीखमपुर रोड हनुमान मंदिर के पास वार्ड नंबर छह के निवासी हैं। इनके नाम बिकू पटेल 22 वर्ष पुत्र रमेश पटेल, विशाल चौहान 22 वर्ष पुत्र रमेश चौहान और अनमोल सिंह पुत्र राम प्रमोद सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें