भलुअनी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर शिक्षा को लेकर रणनीति तय करते हुए विचार-विमर्श किया गया।
क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका और खंड शिक्षाधिकारी भूपेंद्र राय ने ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम होती है।
कार्यक्रम को बीईओ भूपेंद्र राय ने शिक्षकों से बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा अच्छे संस्कार समावेश करने पर जोर दिया। विधायक और अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय नकडीहा, जरार मानिक और खुखुंदू के प्रधानाध्यापक को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम को ओमप्रकाश कुशवाहा, संजय सिंह, शिवानंद यादव, आदित्य नारायण गुप्त, शीला चतुर्वेदी, संजय गुप्त, नन्हें ने संबोधित किया। संवादर