फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Accident: निमंत्रण से घर लौट रहे थे तीन शख्स, सड़क हादसे में चली गई जान

Mon, 13 Feb 2023 10:06 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बरहज।

सार

करुअना निवासी दुर्विजय (24) पुत्र ओमप्रकाश, सुरेंद्र चौहान (35) पुत्र सुक्खू, राजू चौहान (30) पुत्र मोहन रविवार की रात करीब 10 बजे हुए हादसे में घायल हो गए। इनमें सुक्खु और सुरेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी बरहज, जबकि राजू को जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद में बरहज तहसील क्षेत्र स्थित करुअना के निकट बनकटिया पेट्रोल के समीप सड़क हादसे में दो शख्स की मौके पर, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। दुर्घटना के शिकार लोग एक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन

करुअना निवासी दुर्विजय (24) पुत्र ओमप्रकाश, सुरेंद्र चौहान (35) पुत्र सुक्खू, राजू चौहान (30) पुत्र मोहन रविवार की रात करीब 10 बजे हुए हादसे में घायल हो गए। इनमें सुक्खु और सुरेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी बरहज, जबकि राजू को जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

लोगों के अनुसार, तीनों व्यक्ति एक कार्यक्रम में बरहज निवासी मोनू गुप्ता के घर गए हुए थे। जहां से बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच बनकटिया पेट्रोल पंप के निकट देवरिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। जबकि एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ अशंमुन श्रीवास्तव मौके पर जमे हुए थे। सीओ ने बताया कि तीनों शव को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें