फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टक्कर के बाद भागे ट्रैक्टर का पीछा कर रोकने के प्रयास में तीन घायल, एक गंभीर

Mon, 02 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। शादी समारोह से लौट रहे युवकों के स्कॉर्पियो में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक मौके से भागने लगा। यह देख वहां मौजूद युवकों ने दौड़ाकर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें एक युवक पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दो अन्य युवकों को हल्की चोटें आई। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन घायल के परिजन उसे सिवान लेकर चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान जिले के मैरवां गांव निवासी गजेंद्र (26 वर्ष) पुत्र कृष्णा और मैरवां थाना क्षेत्र के इमलौली गांव निवासी विनय कुमार यादव (26 वर्ष) गांव के लोगों के साथ स्कॉर्पियो से सलेमपुर क्षेत्र में किसी गांव में बारात में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास में विनय कुमार यादव का पैर फिसल गया और वह पहिए की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें