फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

Sun, 22 Feb 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर शुक्रवार देर शाम नकथर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें आबिद अली, नरेश यादव, संजय रस्तोगी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नरेश यादव पुत्र तीरथ यादव निवासी ग्राम डफरा, थाना शोहरतगढ़, शुक्रवार देर शाम मोटरसाइकिल से शोहरतगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे आबिद अली (20) पुत्र हमीम निवासी सिद्धार्थनगर और संजय रस्तोगी (18) निवासी मदनपुर की मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची शोहरतगढ़ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शोहरतगढ़ भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें