फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में आग लगने से तीन झोपड़ियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गांवों में आग लगने से तीन झोपड़ियां राख
विज्ञापन

एकौना। चिंगारी से दो गांवों में तीन झोपड़ियों में आग लग गई। सारा सामान जल गया। आग क्षेत्र के बैदा और सचौली पटवनिया गांव में हुई।
सचौली पटवनिया गांव में रविवार को कुछ लोग मटर भून रहे थे। उससे निकली चिंगारी से राम प्रवेश यादव की झोपड़ी में लग गई। गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, आग से गेहूं, मोबाइल फोन, साइकिल समेत गृहस्थी का सामान जल गया। बैदा गांव में अज्ञात कारणों से प्रभु और जगदीश पासवान की झोपड़ियाें में आग लग गई। आबादी के बीच लगी आग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाई गई। एक गाय भी झुलसकर मर गई। एक मवेेशी बुरी तरह से झुलस गई। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
रामपुर कारखाना। पुलिस ने अवैध शराब के आरोपियों को रविवार को थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल भट्ठे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान राधेश्याम राजभर निवासी बेलवा बाजार थाना महुआडीह, मिथुन निवासी तवक्कलपुर थाना रामपुर कारखाना के रूप में हुई। इसी तरह रामपुर हीरामन स्थित पोल्ट्री फार्म के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें