फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी पर बन रहे पुल के लिए टूटेंगे तीन मकान

Tue, 10 Feb 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर कस्बे में छोटी गंडक नदी पर बन रहे नए पुल का एप्रोच बनाने के लिए तीन मकान और कुछ दीवारें तोड़नी पड़ेंगी। पुल निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद एप्रोच के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू होगा।
विज्ञापन

छोटी गंडक नदी पर वर्ष 1905 में अंग्रेजों ने लोहे का पुल बनवाया था जो अब जर्जर हो चुका है। इसकी जगह अब नया पुल बन रहा है। यह पुल जिले के अलावा कुशीनगर के अहिरौली क्षेत्र के लोगों को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। नदी का पूर्वी किनारा कुशीनगर जिले में जबकि पश्चिमी किनारा देवरिया जिले की सीमा में पड़ता है। पुल के लिए शासन से धन जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया है।
पुल के पश्चिमी तरफ ठीक सामने तीन लोगों का मकान है। पुल का एप्रोच बनाने के लिए इन्हें ध्वस्त करना पड़ेगा। वहीं, पूरब तरफ कई घरों के लिए नींव और दीवार चलाकर छोड़ी गई है उसे भी तोड़ना होगा। इसके लिए निर्माण एजेंसी भूमि अधिगृहित करेगी। पुल निर्माण से पहले भी लोगों ने मकान व जमीन के मुआवजे को लेकर विरोध किया था। इसकी वजह से पुल का निर्माण कार्य दो दिनों तक बाधित भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें