फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टकराया डीसीएम, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में टकराया डीसीएम, तीन की मौत
विज्ञापन

मेहरौनाघाट(देवरिया)। रामजानकी मार्ग पर बिहार के श्रीकरपुर चेकपोस्ट के समीप खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से टकरा गया। डीसीएम में सवार अंबेद कुमार (28) बरभौल मजरा हरदोई, विकास कुमार (40) वर्ष रतनपुरा पाली हरदोई और एक अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात लगभग दो बजे बिहार सिवान की तरफ से माल उतारकर तेज रफ्तार डीसीएम मेहरौना की तरफ आ रहा था। रामजानकी मार्ग पर श्रीकरपुर चेकपोस्ट के समीप चालक को झपकी आ गई और डीसीएम अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखचे उड़ गए। घटनास्थल पर ही चालक, खलासी एवं एक अज्ञात की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे गुठनी एसओ अभिमन्यु कुमार ने गैस कटर की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया और गुठनी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने तीनों की मौत होने की पुष्टि की। पुलिस ने दोनों वाहनोें को कब्जे में ले लिया है। पाकेट से मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के जरिए घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इस बाबत एसओ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि खड़े ट्रक में डीसीएम की भिड़ंत हुई है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से हो रहीं दुर्घटनाएं
लार। रामजानकी मार्ग पर एक ढाबा के सामने ट्रक व चारपहिया वाहन सड़क के किनारे खड़े कर चालक ढाबे पर भोजन करने व सोने चले जाते हैं। इससे आएदिन राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार बड़ा हादसा बचा है। यही हाल नगर के हाइडिल तिराहा का है। यहां भी ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर देते हैं। यहां पिछले वर्ष हुई वाहन की भिड़ंत में एक की जान चली गई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। उधर, लार एसएसआई राममोहन सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें