फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में कोरोना से तीन की मौत, 294 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में कोरोना से तीन की मौत, 294 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। हर रोज बढ़ी संख्या में लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। कलेक्ट्रेट व सीएमओ कार्यालय व कई विभागों कर्मचारी सहित 294 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 8171 हो गई है, वहीं एक्टिव केस 1279 पहुंच गया है। अब तक 6789 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हो चुकी है।1034 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
जनपद में कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चेन नहीं टूट पा रहा है। लोग कोरोना को लेकर बेपरवाह हैं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक करने के बाद भी बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जुट रही है। बिना मास्क लगाए लोग घरों से निकल रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को नजरंदाज किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ गांव की गलियों, चौराहों व कस्बों में प्रचार कर रहे हैं। यहां अधिकांश उम्मीदवार से लेकर समर्थक बिना मॉस्क लगाए बेखौफ घूम रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेििसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोरोना संक्रमण को रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मॉस्क लगाए लोगों का चालान भी काट रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
जनपद में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच तेज कर दी गई है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
डॉ. आलोक पांडेय
सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें