रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र में बैंक जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन बदमाशों को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा हुई। कोर्ट ने तीनों पर 50- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। घटना दो मार्च 2019 की है। एकौना थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव निवासी रामायन यादव (28) पुत्र रामदेव यादव एक दशक से बैंकाक में रहकर कारोबार करते थे। उनका परिवार गांव पर ही रहता है। वह बैंकाक से गांव आए थे।
दो मार्च 2019 को वह भतीजे अंकुश यादव पुत्र कमलेश यादव को बाइक पर बैठा कर गोरखपुर जिले के बासगांव थाना क्षेत्र के रकहट स्थित बैंक में रुपया निकालने जा रहे थे।
क्षेत्र के बकरुआ बंधे पर ही पहुंचे थे कि बाइक सवार रमायन यादव की हत्या कर दी गई थरी। मृतका की पत्नी नेहा की सूचना पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कीई थीगइ।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्यारोपी प्रमोद यादव पुत्र रामदौर यादव निवासी रानापार, विजय यादव पुत्र सिकेटरी यादव निवासी फैलहा राघवपट्टी, महेश यादव पुत्र रामअशीष यादव निवासी ब्रह्मपुर थाना झंगहा, गोरखपुर को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है