सलेमपुर। उधार दिए गए पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भटनी थाना क्षेत्र के चौथिया गांव निवासी जयप्रकाश कुशवाहा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि भाटपाररानी क्षेत्र के फूलवरिया गांव निवासी सतेंद्र सिंह और बिहार के सिवान जनपद निवासी आशुतोष सिंह ने उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।