देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य व रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौबे निवासी सुधांशु चतुर्वेदी को 10 दिन के अंदर गोली मारने की धमकी दी गई है।
मामले की सूचना अधिवक्ता ने थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को दिया है। बार एसोसिएशन को दिए गए पत्र में चतुर्वेदी ने अवगत कराया है कि वह अपने पिता का इकलौता पुत्र हूं और विधि में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के बाद दीवानी न्यायालय में विधि व्यवसाय करता हूं।
उनका आरोप है कि शातिर अपराधियों ने जिनको आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं।