संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। देवरिया धूस-बंजरिया मार्ग पर पोखरभिंडा गांव के पास शुक्रवार की शाम में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-रूटावेटर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों का एक-एक पैर कट गया।
रात के अंधेरे में रास्ते पर युवकों को लहूलुहान पड़ा देख एक मारुति चालक उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उनको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रैक्टर-रूटावेटर लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बाघौचघाट थाना क्षेत्र के देवरिया धूस गांव के रहने वाले संदीप सिंह (40) पुत्र ब्रह्मा सिंह व अनिल सिंह(40) पुत्र कांता सिंह बाइक से बंजरिया बाजार गए हुए थे। वे दोनों वहां से घर लौट रहे थे।
सायं 6:30 बजे के करीब वे अभी वे पोखर भिड़ा गांव के सामने तक थे कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-रोटावेटर की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों का एक-एक पैर कटकर अलग हो गया।
रात के अंधेरे में काफी देर तक दोनों सड़क पर बेहोशी की हालत में गिरे पड़े।