फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंचायत भवन का कैमरा तोड़ हजारों की चोरी

Tue, 06 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईरीपट्टी गांव स्थित पंचायत भवन में रविवार की रात चोर पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कमरे में रखा कम्प्यूटर, सीपीयू, स्टेपलाइजर, प्रिंटर, इनवर्टर की बैट्री सहित अन्य सामग्री चुरा ले गए।
इतना ही नहीं, चोरों ने पंचायत भवन की बाउंड्री में लगे लोहे के गेट भी उखाड़कर ले गए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों और पंचायत कर्मियों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता एवं पंचायत सचिव नंदलाल वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बघौचघाट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि पंचायत भवन में चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें