फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एजाज का शव भारत लाया जाएगा

Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी एजाज अहमद की सऊदी अरब में धारदार हथियार से हत्या किए जाने के मामले में विदेश मंत्रालय की तरफ से शव लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर से मुलाकात कर पति के पार्थिव शरीर को गांव लाने और आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई थी।
सांसद रमाशंकर राजभर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर एजाज का शव भारत लाने की मांग की। इस पर विदेश मंत्रालय की ओर से भेजे गए जवाब में कहा गया है कि सऊदी अरब में एजाज अहमद के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। दूतावास इस मामले से अवगत है और बताया गया है कि एजाज अहमद की कथित तौर पर हत्या की गई है, जिसकी जांच वहां की संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है।
जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए परिवार की ओर से नोटरीकृत सहमति पत्र का इंतजार है। सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के बाद दूतावास अनुमति पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात नियोक्ता स्थानीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर शव को भारत भेजेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें